IPL से पहले नीता अंबानी का मास्टर स्ट्रोक, इस दिग्गज की हुई मुंबई इंडियंस में एंट्री, बड़े टूर्नामेंट में कर चुका है कमाल


आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस अपनी हर उस गलती को सुधारना चाहते है जिस वजह से पिछले सीजन उनके लिए एक बुरा सपना बनकर रह गया. यही वजह है कि एक के बाद एक लगातार मुंबई इंडियंस द्वारा मास्टर स्ट्रोक खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जो इस बार मुंबई को छठा खिताब जीता सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस खिलाड़ी ने इस साल बड़े- बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए अपने बल्ले से तहलका मचाया है.

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए मुंबई इंडियंस ने पूर्व दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव रखने वाले अरुण कुमार जगदीश को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया. इसके अलावा वह बतौर सहायक बल्लेबाजी कोच भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने साल 1993 से 2008 तक भारतीय घरेलू सर्किट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया.

इन्होंने अपने नेतृत्व में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार अपनी टीम को खिताब जीताया है. यही वजह है कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक बार फिर मुंबई इंडियंस खिताब जीतने का सपना देख रही है.

खराब रहा पिछला सीजन

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है, लेकिन पिछला सीजन इनके लिए बेहद ही खराब रहा. यही वजह है कि इस साल हर हाल में मुंबई अपना कम बैक करना चाहती है.

इसके संकेत मुंबई इंडियंस में कई तरह के बदलाव के साथ नजर आ चुके हैं. इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में ढेरों बदलाव किए गए हैं फिर चाहे वह कोचिंग स्टाफ हो या फिर खिलाड़ी हों.

0/Post a Comment/Comments