IPL 2023: मुंबई इंडियंस की चमकने वाली है किस्मत, अब एबी डिविलियर्स दिलाएंगे ट्रॉफी


अगले साल होने वाले IPL 2023 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। IPL को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। ऐसे में मुंबई इंडियंस भी अपनी तैयारियों में जोर दे रही है। 

वो इसलिए क्योंकि IPL 2022, मुंबई इंडियंस के लिए काफी खराब रहा था। पिछले साल के सीज़न में टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर रही थी, लेकिन अब यह टीम अगले सीजन में सबसे आगे हो सकती है। 

मुंबई इंडियंस का खुद का एबी डिविलियर्स जिताएगा खिताब

टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारियां खेली थी। हालांकि टीम इंडिया ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में बाहर हो गई। सूर्यकुमार यादव ने अपनी धाकड़ फॉर्म से पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया। 

साथ ही सूर्या को 360 डिग्री प्लेयर भी कहा जाता है। इसी नाम से एबी डिविलियर्स जाने जाते हैं। अब मुंबई इंडियंस का ये एबी डिविलियर्स टीम को खिताब दिला सकता है। सूर्यकुमार यादव इस समय बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह शुरुआत से पहली बॉल पर ही आक्रामक शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

अगले सीजन में मुंबई कर सकती है कमल

सूर्यकुमार यादव का बेखौफ होकर खेलना ही सूर्यकुमार की ताकत बनी है। सूर्यकुमार यादव की यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए तो अच्छी है है, साथ ही उनकी टीम मुंबई इंडियंस के लिए भी यह बेहद अच्छी बात है। 

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को तो टी20 वर्ल्ड कप नही जीता सके पर अब मुंबई को अपने बल्ले से खिताब दिलवा सकते हैं। रोहित शर्मा चाहेंगे कि अगले सीजन तक सूर्यकुमार यादव ऐसे ही खतरनाक बल्लेबाजी करते रहे और मुंबई इंडियंस को एक और खिताब जितवा दें।  

IPL 2022 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम ने टूर्नामेंट को आखिरी पायदान पर रहते हुए खत्म किया था। आईपीएल 2022 के लीग स्टेज में खेले गए कुल 14 मैचों में से टीम को 10 में हार झेलनी पड़ी थी और सिर्फ 4 में जीत मिली थी। हालांकि मुंबई आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है। 

0/Post a Comment/Comments