IPL 2023 Mini Auction: रविचंद्रन अश्विन की भविष्यवाणी बेन स्टोक्स को हर हाल में खरीदेगी ये टीम, किसी भी कीमत पर जोड़ेगी अपने साथ


IPL 2023 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन का फैंस और फ्रेंचाइजी सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस बार मिनी ऑक्शन होना है जोकि 23 दिसंबर को होगा। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम के रिलीज किए खिलाड़ियों के लाए बोली लगाएंगे। लेकिन इस मिनी ऑक्शन की टेबल पर कुछ बड़े खिलाड़ी भी है। जिसमे ऑल राउंडर बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है।

बेन स्टोक्स को कोई से टीम अपने साथ शामिल करेगी? ये तो ऑक्शन में पता चलेगा। लेकिन उनके लिए इस बार भी काफी बड़ी बोली लग सकती है। तो वहीं ऑल राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस बारे भविष्यवाणी कर दी है, की आखिर बेन स्टोक्स किस टीम का हिस्सा हो सकते हैं?

मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स पर लगेगी सबसे बड़ी बोली: अश्विन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस साल आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार ऑक्शन टेबल पर बेन स्टोक्स की सबसे ज्यादा मांग होगी। इंग्लैंड के स्टार ऑल इंडिया बेन स्टोक्स को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सबसे ज्यादा अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

रविचंद्रन अश्विन ने कहा ‘लखनऊ सुपर जायंट्स निश्चित रूप से बेन स्टोक्स के लिए जाएगा। अश्विन ने अपने यूट्यूब पेज पर कहा, अगर वे उसे खरीद पाते हैं तो ही वे अन्य खिलाड़ियों के लिए जाएंगे’।

CSK खरीदेगी निकोलस पूरन को

रविचंद्रन अश्विन ने आगे बताते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स इस साल मिनी ऑक्शन में निकोलस पूरन को खरीदने के लिए पूरी जान लगा सकती है। निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान है और फॉर्म में है। इसलिए आईपीएल में उंची बोली लगेगी क्योंकि वे दमदार फॉर्म में हैं।

अश्विन के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में एक और विकेटकीपर जरूर रखना चाहेगी, जिसके लिए निकोलस पूरन उनकी पहली पसंद हो सकते हैं।

IPL 2023 Mini-Auction: 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, एडम मिल्ने , जिमी नीशम, केन विलियमसन, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर।

0/Post a Comment/Comments