‘भारत के फ्यूचर को प्लीज बचा लो भगवान’ ऋषभ पंत की नाजुक हालत देख फैंस ने मांगी दुआएं

शुक्रवार की सुबह भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर के साथ शुरू हुई। शुक्रवार की सुबह भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पंत को काफी गंभीर चोटें आईं। ऋषभ पंत का यह हादसा रूडकी के पास हुआ। जहां इस समय उनका एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत इस समय खतरे से बाहर हैं।

फैंस ने जल्द ही स्वस्थ होने की मांगी दुआ

ऋषभ पंत के हादसे की खबर सुनने के बाद भारतीय क्रिकेट को काफी तगड़ा झटका लगा। जैसे ही सुबह-सुबह फैंस को उनके हादसे की खबर मिली तभी से फैंस ने उनके जल्द ही स्वस्थ होने की दुआ मांगना शुरू कर दी।

ट्विटर पर की फैंस ने उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। जहां एक फैंस ने लिखा कि हमारे चैंपियन प्लेयर दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। मैं चैंपियन (रिषभ पंत) की जल्द ही स्वस्थ होने की दुआ करता हूँ।

वहीं ऋषभ पंत जब दुघर्टना का शिकार हुए थे उस दौरान कई लोगों ने उनकी मदद कर उनकी जान बचाई थी। उन लोगों का ऋषभ पंत के फैंस धन्यवाद कहा है।

दुघर्टना का वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऋषभ पंत के दुघर्टना के शुरूआती समय की भी वीडियो शेयर की। जिसमें उनकी कार जलती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही कई लोग उनकी मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।

0/Post a Comment/Comments