टी20 में दोहरा शतक लगा सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, नंबर 2 तो तोड़ सकता है रोहित शर्मा के 264 रनों का विश्व रिकॉर्ड


पिछले दिनों ईशान किशन ने एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। उन्होंने अपने दोहरे शतक से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने शानदार 131 गेंदों पर 210 रनों की पारी खेली थी साथ ही उन्होंने महज 127 गेंदों पर दोहरा शतक जड़कर सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

उनके इस प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जाने लगे कि यदि टी20 में भी इस तरह का प्रदर्शन किया जाए तो उसमें भी दोहरा शतक लग सकते हैं। आईये जानते है कौन से ऐसे तीन खिलाड़ी है। जो टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगा सकते हैं।

1 पृथ्वी शाॅ –

पृथ्वी शाॅ को बड़ा ही तूफानी बल्लेबाज माना जाता है। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई प्रकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसका उदाहरण भी पेश कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी अपनी टीम दिल्ली के लिए कई बार कई तूफानी पारियां खेली है।

उनके नाम आईपीएल में एक ओवर में छह चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वें अब तक अपने करियर में 151.67 स्ट्राइक रेट से 2401 रन बना चुके हैं। इसमें उनका एक शतक भी शामिल है।

2. ईशान किशन

ईशान किशन ने हाल ही में दोहरा शतक जड़कर दिखा दिया कि वह कितने काबिल बल्लेबाज हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 131 गेंदों पर 210 रनों की पारी खेलकर क्रिस गेल के सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ईशान किशन इसी तरह की तूफानी बल्लेबाजी टी20 में भी करते हैं।

उन्होंने अब तक 129 के स्ट्राइक रेट से 589 रन बनाए हैं, जिस दिन वह टी20 में ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए गए। वह उस दिन टी20 में भी दोहरा शतक जड़ने का दम रखते हैं।

3.ऋषभ पंत

ऋषभ पंत की गिनती भारत के तूफानी बल्लेबाजों में की जाती है। वह किसी भी गेंदबाजी विभाग को तहस नहस करने की दम रखते हैं। वह टेस्ट में भी तूफानी बल्लेबाजी करते हैं। वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कई तूफानी पारियां खेल चुके हैं।

पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में दिल्ली के लिए हैदराबाद के खिलाफ 128 रनों की तूफानी पारी खेली थी और सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वह टी20 क्रिकेट में 144 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। यदि वह किसी दिन ओपनिंग करने आएगें तो वह भी दोहरा शतक बनाने की दम रखते हैं।

0/Post a Comment/Comments