Joshua Little: एग्जाम के चलते भारत आने से इनकार, IPL में धोनी सेना को दी धार, लिटिल की बिग कहानी

आयरलैंड के युवा तेज़ तेज गेंदबाज Joshua Little ने चल रहे ICC टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे और कुल मिलाकर छठे खिलाड़ी बन गए। इस गेंदबाज ने एडिलेड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के ग्रुप 1, सुपर 12 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 

न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में जोशुआ लिटिल ने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर कप्तान केन विलियमसन, जेम्स नीशम और मिशेल सेंटनर को आउट किया। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गए और इंटरनेट पर उन्हे खुद सर्च किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि जोशुआ लिटिल का भारतीय कनेक्शन भी है। 

आईपीएल में CSK से जुड़े थे जोशुआ लिटिल

साल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली इंडियन प्रीमियर लीग की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जोशुआ को अपना नेट बोलर बनाया था। लिटिल ने आयरलैंड के लिए साल 2016 में टी20 इंटरनैशनल डेब्यू किया था। 

उस समय उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट भी लिए थे। 

एग्जाम के चलते नहीं आए थे भारत

साल 2016 में उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें 2017 में भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए चुना गया। 

लेकिन इस समय उन्होंने पढ़ाई को पहले चुनते हुए अपने एग्जाम के लिए भारत आने से इंकार कर दिया। अफगानिस्तान ने वह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। 

मैच की बात करें तो शुक्रवार को हुए ग्रुप 1 के मुकाबले में आयरलैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐडिलेड के मैदान में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड को 35 रन से जीत मिली और इस जीत के साथ वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 

0/Post a Comment/Comments