IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को मिला ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट, पंत का पत्ता काट यह धाकड़ खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान

 


इन दिनों आईपीएल की तैयारी जोरों शोरों पर है। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को पुख्ता करने में लगी हुई है। आईपीएल का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। इस आॅक्शन के पहले कई खिलाड़ियों के रिलीज होने की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें कई खिलाड़ियों बड़े नाम सामने आए हैं।

जिसमें केन विलियम्सन, निकोलस पूरन जैसे बड़े खिलाड़ी हैं। यह खिलाड़ी ऑक्शन में बडी मोटी रकम में बिक सकते हैं। साथ ही यह केन विलियम्सन किसी नए टीम के कप्तान भी बन सकते हैं।

IPL में ऐसा रहा है केन विलियम्सन का प्रदर्शन

केन विलियम्सन को इस साल हैदराबाद ने रिलीज कर दिया। इसके पीछे उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्तमान प्रदर्शन एवं पिछले आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन। उन्होंने पिछले साल आईपीएल में 13 मुकाबलों में 19.64 की औसत से सिर्फ 216 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 93.51 का रहा था।

उन्होंने ने साल 2015 में आईपीएल में अपना पदार्पण किया था। तब से वह सनराइजर्स के साथ ही जुड़े थे। डेविड वार्नर के बाद केन को हैदराबाद ने कप्तान बनाया था। उन्होंने साल 2018 में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था और सबसे ज्यादा रन बनाकर आॉरैंज कैप भी जीती थी।

नीलामी में खरीद कर दिल्ली बना सकती है कप्तान

केन विलियम्सन को इस साल मिनी ऑक्शन में दिल्ली की टीम खरीद सकती है। क्योंकि दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत भी कुछ शानदार फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। इस बार उनकी कप्तानी में टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में भी कामयाब नहीं हो पायी थी। साथ ही पंत का इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन भी धमाकेदार नहीं रहा है।

जिसके कारण टीम नए कप्तान का विकल्प खोज रही है। यदि मिनी ऑक्शन में दिल्ली केन विलियम्सन को खरीदती है तो टीम उन्हें जरूर कप्तान बना सकती है।

0/Post a Comment/Comments