IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी पर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘जब CSK हारती है तो धोनी खिलाड़ियों के साथ करते है ऐसा बर्ताव..’


भारतीय क्रिकेट को नए आयाम देने वाले धोनी की कप्तानी में भारत ने तीनों आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम किया हैं। खेल की पारखी नजर रखने वाले धोनी बखूबी जानते हैं कि उनको किस खिलाड़ी का इस्तेमाल कहां करना हैं। मिस्टर कूल के नाम से फेमस ये खिलाड़ी जब भी मैदान पर होते है तो बहुत संयमित रहकर फैसले करते हैं।

धोनी की यही बातें उनको बाकी खिलाडियों से अलग बनाती हैं। धोनी को अपना आदर्श मानने वाले खिलाड़ी भी खुद उनके शांत नेचर को फॉलो करते अभी हाल ही में ऋतुराज ने भी इस पर खुलकर बात की हैं।

मैच हारने के बाद ये खास काम करते धोनी

हाल ही में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि सीएसके टीम के कप्तान धौनी अपनी टीम की हार के बाद सबसे बात करते हैं।

“हार के बाद धोनी किस तरह अपने साथियों को संबोधित करते थे और उन्हें दिलासा देते थे। गायकवाड़ जो 2021 से सीएसके के साथ हैं, ने कहा, ‘खेल हारने के बाद हर कोई 10-15 मिनट के लिए थोड़ा शांत हो जाता था। लेकिन माही भाई … प्रेस वार्ता से वापस आने के बाद, हमें कहते थे, ‘आराम करो लड़कों, ऐसा होता है।”

सीएसके के लिए हर बार जीतना संभव नहीं है

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि‘एमएस धोनी की बैठकें आमतौर पर बहुत कम होती हैं। हारने के बाद भी, सबसे लंबी बैठक लगभग दो या तीन मिनट की होती थी। वह हमें बताते थे कि डिनर की योजना है, इसलिए सुनिश्चित करें कि हर कोई इसके लिए तैयार है। वह हमें यह समझाएंगे। सीएसके के लिए हर बार जीतना संभव नहीं है।’

0/Post a Comment/Comments