IPL 2023: कायरन पोलार्ड के साथ इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, 15.25 करोड़ का ये खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल


आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस मिनी ऑक्शनसे पहले आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को रिलीज तो कुछ खिलाड़ियों को रिटेन भी करेंगी। हालांकि इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम भी शामिल है। वहीं 4 बार की विजेता रह चुकी मुंबई इंडियंस इस ऑक्शन में इन तीन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

टाइमल मिल्स

मुंबई इंडियंस ने इस तेज गेंदबाज को पिछले सीजन में 1.50 करोड़ रुपए की मोटी लागत के साथ अपनी टीम में शामिल किया था । टाइमल मिल्स ने मुंबई के लिए 11.18 इकोनॉमी रेट के साथ 5 मैच खेलते हुए महज 6 विकेट लिए थे। इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस मिल्स को रिलीज कर सकती है।

ईशान किशन

टीम इंडिया के नए-नवेले ईशान किशन को पिछले साल हुआ मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में जगह दी थी।

आईपीएल में मिले मौके को भुनाने में नाकामयाब साबित हुए ईशान ने मुंबई के साथ मैच खेलते हुए 120.11 के स्ट्राइक रेट और 32.15 के औसत साथ सिर्फ 418 रन बनाए। ईशान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई आईपीएल 2023 में अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

किरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस को कई मैचों में जीत दिलाने वाले खिलाड़ी का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी निराशाजनक था । किरोन पोलार्ड को मुंबई ने पिछले सीजन में 6 करोड़ देकर टीम का हिस्सा बनाया था।

मुंबई इंडियंस के लिए 11 मैच खेलते हुए इस खिलाड़ी ने 144 रन बनाने के साथ चार विकेट ही लिए थे। किरोन पोलार्ड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इनको रिलीज करने का फैसला ले सकती हैं।

0/Post a Comment/Comments