Asia Cup 2022 Prize Money: श्रीलंका, हसरंगा और भानुका राजपक्षे पर हुई पैसे की बरसात, तो पाकिस्तान को भी मिली मोटी रकम, जानिए किसे मिला कितने का प्राइज मनी


Asia Cup 2022 Prize Money: एशिया कप (Asia Cup 2022) में श्रीलंका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस मैच ने श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाक टीम को 23 रन के अंतर से हराकर ट्राफी जीत ली। याद दिला दें, श्रीलंका क्रिकेट टीम एशिया कप 2022 की मेजबान है। कई कारणों के चलते एशिया कप यूएई में कराया गया था, लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाक टीम को हराकर ट्राफी और प्राइज मनी अपने नाम कर ली है। जानिए किस टीम के खाते में आई कितनी प्राइज मनी आई है?

विनर को मिली कितनी प्राइज मनी (Asia Cup 2022 Prize Money)?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाक टीम को हराकर एशिया कप 2023 जीत का खिताब हासिल किया। साथ ही प्राइज मनी (Asia Cup 2022 Prize Money) भी जीती। एशिया कप 2022 की प्राइज मनी (Asia Cup 2022 Prize Money) ईनाम के तौर पर लगभग एक करोड़, उनसठ लाख, तिरेपन हजार रूपये (1,59,53,000) थी। तो वहीं उप-विजेती यानी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Asia Cup 2022 Prize Money) को भी उन्यासी लाख, छियासठ हजार रुपये (79, 66,000) रुपये इनाम के तौर कर दिए गये।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: वानिंदु हसरंगा एशिया कप 2022 के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे,इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें बतौर ईनाम 11.94 लाख रूपये दिए गये.

प्लेयर ऑफ द फाइनल: भानुका राजपक्षे प्लेयर ऑफ द फाइनल बने, उन्होंने श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई, इसके लिए उन्हें 4 लाख रूपये दिए गये.

एशिया कप में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

सबसे ज्यादा रन

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 281 रन

विराट कोहली (भारत) – 276 रन

इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 196 रन

सबसे ज्यादा विकेट

भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 11 विकेट

वानिंदु हसरंगा (श्री लंका) – 9 विकेट

शादाब खान (पाकिस्तान) – 8 विकेट

पाकिस्तान तीसरी बार खिताब उठाने से चुका, श्रीलंका का 6वां खिताब

एशिया कप 2022 की सबसे सफल टीम भारतीय क्रिकेट टीम है। फाइनल में पहुंची श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पांच बार इसके पहले खिताब जीता है। श्रीलंका भारत के बाद सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीम है। श्रीलंका के पास अब कुल छः बार टाइटल है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दो बार एशिया कप खिताब जीता है। आखिरी बार पाक टीम ने 2012 में ये खिताब जीता था , यानी कि पिछले 10 साल से पाक टीम के नाम एक भी एशिया कप का टाइटल नहीं है।

श्रीलंका क्रिकेट स्क्वाड :

दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणतिलके, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डि सिल्वा, वा¨नदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।

पाकिस्तान क्रिकेट स्क्वाड :

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस राउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।

0/Post a Comment/Comments