15 साल बाद खुला राज, टी20 विश्व कप 2007 फाइनल में हरभजन के बजाय जोगिंदर शर्मा को धोनी ने क्यों थमाई थी गेंद


भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 2007 में पहले टी20 विश्व कप का फाइनल 24 सितंबर 2007 को जोहानिसबर्ग के वॉन्डरर्स स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल करके खिताब जीता था। फाइनल ओवर में  पाक टीम को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे।

आखिरी ओवर पाक टीम की ओर से कप्तान मिस्बाह उल हक और मोहम्मद आसिफ क्रीज होंगे। तब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सभी को हैरान करने वाला फैसला लिया। गेंद हरभजन सिंह की जगह जोगिंदर शर्मा को से दी।

फाइनल ओवर में जोगिंदर शर्मा जिन्होंने 2004 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था और अपना आखिरी और चौथा वनडे मुकाबला जनवरी 2007 में खेला था। टीम इंडिया में ज्यादा मौके न मिलने के बाद भी सबसे महत्वपूर्ण ओवर उन्हें थमाया गया। घरेलू सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके आए खिलाड़ी ने कैप्टन को निराश नहीं किया और टीम इंडिया ने खिताब जीता। जिसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी का वो फैसला चर्चा का विषय रहता है। लेकिन क्या महेंद्र सिंह धोनी के पास इसका ऑप्शन नहीं था? जानिए क्या है पूरी बात…

धोनी जोगिंदर शर्मा की गेंदबाजी से हैरान थे : कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप जीतने के 15 साल बाद भी आखिरी ओवर हरभजन सिंह की बजाय जोगिंदर शर्मा को से देना चर्चा में रहता हैं। 2007 में भारतीय टीम के कोच रहे लालचंद राजपूत ने हाल ही ने इस बात का खुलासा किया है कि, “जोगिंदर घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छी यॉर्कर डालते थे। वह बिना दबाव के गेंदबाजी करते थे. उन्हें देखकर लगता नहीं था कि वह पहला ओवर डाल रहे हैं या आखिरी कप्तान धोनी भी जोगिंदर की गेंदबाजी से बहुत प्रभावित थे”।

हरभजन सिंह को कप्तान मिस्बाह ने लगाए थे तीन छक्के

24 सितंबर 2007 को जोहानिसबर्ग के वॉन्डरर्स स्टेडियम में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप खिताब हासिल करने के लिए 13 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर पाक टीम की ओर से कप्तान मिस्बाह उल हक और मोहम्मद आसिफ क्रीज थे। पाक कप्तान कप्तान मिस्बाह काफी अच्छी फॉर्म में थे और फाइनल मुकाबले में हरभजन सिंह को तीन छक्के लगा चुके थे।

जिससे चलते धोनी ने गेंद जोगिंदर शर्मा को दी। पहली गेंद दबाव में व्हाइट गिरी। पाकिस्तान को जीत के लिए 5 गेंद में 12 रन चाहिए थे जिसपर दूसरी गेंद पर मिस्बाह ने छक्का जड़ लगाया। अब टीम इंडिया की जीत खतरे में थी, क्योंकि पाकिस्तान को जीत के लिए 4 गेंद में सिर्फ 6 रन की जरूरत थी। जोगिंदर शर्मा की तीसरी गेंद फुल लेंथ गेंद पर मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेला, जिसकी गेंद सीधे शॉर्ट फाइन लेग पर मौजूद एस श्रीसंत के हाथ में पहुंची। जिसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 रन से जीत हासिल कर ली।

0/Post a Comment/Comments