‘धोनी को भीख में रोटी तक नहीं मिलेगी, इसका जो जो बना है सब तिनका तिनका करके उजड़ेगा’


भारतीय क्रिकेट में और विश्व भर में महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालो की कमी नहीं है। अनगिनत खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं उनके कुछ आलोचक भी है। अगर महेंद्र सिंह धोनी के आलोचकों की एक लिस्ट बना दी जाए तो सबसे पहला नाम युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का होगा। उनका एक वीडियो जोकि काफी चर्चा में है। जिसमें उन्होंने एमएस धोनी के विषय में बिना रुके तमाम सारी बातें कह डाली है।

इसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को थप्पड़ लगाने से लेकर भीख मांगने और रावण तक को संज्ञा दे दी हैं। आपने कभी भी महेंद्र सिंह धोनी यहां तक की किसी खिलाड़ी के विषय में इतनी कड़वी बातें जोकि योगराज सिंह के अनुसार सच्चाई है, नहीं सुनी होंगी। इस दौरान उन्होंने 2011 के विश्व कप में युवराज सिंह की जगह धोनी के आने के फैसले को भी गलत बताया है। जानिए क्या है पूरी बात…

धोनी को कहा ये साला दो टके का इंसान, जो कल जमीन में सोता था…

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने सीधे तरीके से बातचीत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के लिए कहा है कि ” ये साला दो टके का इंसान जो कल ज़मीन पर सोता था। रात को इसको रोटी मिलेगी भी या नहीं ये नहीं मालूम था। आज खुदा ने इसे इतना कुछ दे दिया टी घमंड दिखाता है। आज खुदा ने इसके भंडारे भर दिए हैं। उस टीम का कप्तान बना दिया जिसमे इतने सारे सीनियर खिलाड़ी थे “।

योगराज सिंह ने धोनी के लिए कहा अगर मैं पत्रकार होता तो थप्पड़ मारता और पूछता…

योगराज सिंह ने अपनी बातचीत में और भी ज्यादा कड़वे शब्द में आगे कहा कि ” इतनी बड़ी टीम का कप्तान होने के बाद ये पत्रकार के समाने बैठकर उनकी धज्जियां उड़ाता है। उनके ऊपर हंसता है। हिंदुस्तान के लोगों पर हंसता है और हिंदुस्तान के लोग इस पर तालियां मारते हैं। अगर मै मीडिया में होता तो चाटा मारता और कहता कि तेरी औकात नहीं है कि तू ऐसा कर सके”।

जो भी है तब तिनका तिनका करके बिखरेगा

आगे अपनी बातचीत में उन्होंने रावण के राम का उदाहरण देते हुए कहा कि एक रावण था। लेकिन ये यानी महेंद्र सिंह धोनी अपने आप को रावण से भी ऊपर खुद की खुदा समझते हैं। वहीं आगे उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के विषय में उनके घमड़ के विषय में जो बात करते है। पहले योगराज सिंह का कहना है कि वो इस बात को नहीं मानते थे। पहले उन्हे ये खिलाड़ियों की जलन लगती थी। खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के विषय में कई बाते करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को बदुवा नहीं से रहे हैं। लेकिन वो ( एमएस धोनी) आगे जाकर भीख मांगेंगे और जो कुछ भी है। सब तिनका तिनका करके उजड़ेगा।

युवराज सिंह को लेकर उठाए सवाल

अपने इंटरव्यू में आगे योगराज सिंह ने कहा कि 2011 में जब नंबर चार पर नंबर कर युवराज सिंह आए। तब उन्हें रोककर खुद आ गए थे। अब छ नंबर पर बैटिंग करने क्यों गए थे। उन्होंने धोनी को भीगी बिल्ली तक कह दिया। बता दें, युवराज सिंह 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। उन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। लेकिन 2011 के विश्व कप का हीरो महेंद्र सिंह धोनी को कहा जाता है, इस बात पर योगराज सिंह ने कई बार आपत्ति जताई है।


0/Post a Comment/Comments