Angkrish Raghuvanshi Viral Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघवुंशी (Angkrish Raghuvanshi) एक बेहद ही टैलेंटिड बल्लेबाज़ हैं जो कि आगामी समय में भारत के लिए भी बड़े मंच पर खेल सकते हैं। उन्होंने महज़ 21 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है जिस वज़ह से आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। गौरतलब है कि अंगकृष ने हाल ही में अपने इन्हीं लाखों चाहने वालों में से एक का दिल तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अंगकृष का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने एक फैन की रिक्वेस्ट के बाद भी उन्हें अपना कैप नहीं देते। ये एक 23 सेकंड का वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि 21 साल के अंगकृष टीम प्रैक्टिस के बाद अपने फैंस के साथ फोटों खिंचवाने जाते हैं और इसी बीच एक फैन उनसे कैप मांग लेता है।
यहां अंगकृष साफ शब्दों में उन्हें अपना कैप देने से मना कर देते हैं और अपनी मां की कसम खाकर बोलते हैं कि उनके पास भी सिर्फ एक ही कैप है। वो बोलते हैं, "भाई कैप मुझे एक ही मिलता है। मैं कैप पैदा थोड़ी कर लूं। मम्मी कसम मेरे पास एक ही कैप है।" आप इस घटना का पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें