WI-W vs AU-W: टूटने वाला है दीप्ति शर्मा का सबसे बड़ा T20I रिकॉर्ड, इतिहास रचने के बेहद करीब हैं मेगन शुट्ट

 


Megan Schutt Record: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) की दिग्गज तेज गेंदबाज़ मेगन शुट्ट (Megan Schutt) शुक्रवार, 20 मार्च से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (WI-W vs AU-W T20 Series) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकती हैं। गौरतलब है कि मेगन शुट्ट के पास भारत की दिग्गज ऑलारउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) का एक बेहद ही खास टी20 रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में अगर मेगन शुट्ट मेजबान टीम के तीन विकेट चटकाने में कामयाब होती हैं तो वो महिला टी20 इंटरनेशनल में अपने 152 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर इस फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज़ बन जाएगी।

जान लें कि फिलहाल 33 साल की मेगन शुट्ट के नाम 123 टी20 इंटरनेशनल में 151 विकेट दर्ज हैं। वहीं बात करें अगर दीप्ति शर्मा की तो उन्होंने 136 मैचों में 153 विकेट चटकाए हैं। महिला टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ ये दो खिलाड़ी ही 150 या उससे ज्यादा विकेट ले पाईं हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट

  • दीप्ति शर्मा (भारत) - 136 मैचों में 153 विकेट
  • मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 123 मैचों में 151 विकेट
  • थिपाचा पुथावोंग (थाईलैंड) - 94 मैचों में 145 विकेट
  • हेनरिएट इशिमवे (रवांडा) - 117 मैचों में 144 विकेट
  • निदा डार (पाकिस्तान) - 160 मैचों में 144 विकेट

टी20 सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एशले गार्डनर (उपकप्तान), ताहलिया मैक्ग्राथ (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला केरी, किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लीचफील्ड, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया विल्सन।

वेस्टइंडीज महिला टीम: हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनले हेनरी, आलिया एलेने, एबोनी ब्रैथवेट, शेमाइन कैंपबेल, जहजारा क्लैक्सटन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, जैनिलिया ग्लासगो, शॉनिशा हेक्टर, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, करिश्मा रामह्रैक, स्टेफनी टेलर।

0/Post a Comment/Comments