WATCH: क्या आपने देखा RCB के Right Arm Quick Bowler का VIDEO? नेट्स में Virat Kohli ने जैकब बेथेल को की गेंदबाज़ी

 


Virat Kohli Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले RCB कैंप से एक खास वीडियो सामने आया है जो कि भारतीय फैंस खासतौर पर विराट कोहली (Virat Kohli) फैंस को बेहद पसंद आएगा।

दरअसल, इस वीडियो में विराट कोहली आरसीबी नेट्स में खुद गेंदबाज़ी करते नज़र आए। इस 15 सेकंड के वायरल वीडियो में वो इंग्लिश खिलाड़ी जैकब बेथेल को बॉलिंग करते दिखे है और आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। जान ले कि अपने विराट अपने करियर के शुरुआती दिनों में गेंदबाज़ी करना खूब पसंद करते थे।

भारत के इस महान बल्लेबाज़ ने साल 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में देश की कप्तानी की थी जहां उन्होंने अपने इंट्रो में खुद को भारतीय कैप्टन और बैटर के अलावा राइट आर्म क्विक बॉलर भी कहा था। क्रिकेट फैंस को विराट का ये वीडियो आज भी काफी पसंद आता है। गौर करें कि 37 साल के विराट को आज भी गेंदबाज़ी करना काफी पसंद है, लेकिन वो किसी बडे़ मंच पर ये नहीं करते। उनके नाम ODI में 5 विकेट और T20I में 4 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3 विकेट और लिस्ट ए क्रिकेट में भी 5 विकेट चटकाए हैं।

बात करें अगर विराट कोहली के आईपीएल के आंकड़ों की तो वो अब तक इस टूर्नामेंट में 267 मैचों में लगभग 40 की औसत से 8,661 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने IPL में 4 विकेट भी झटके हैं। वो इस टूर्नामेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर हैं, ऐसे में RCB फैंस यही उम्मीद करेंगे कि विराट साल 2026 के सीजन में भी रनों का अंबार लगाए और अपनी टीम को एक के बाद एक कई मैच जिताए।

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

0/Post a Comment/Comments