ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया बेशक बैकफुट पर नजर आ रही है लेकिन टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स इस टेस्ट मैच के पहले दो दिन छाई रहीं। पहले तो रोड्रिग्स ने टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली और बाद में जब फील्डिंग की बारी आई तो उन्होंने कई जबरदस्त कैच पकड़े।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी रोड्रिग्स के इन दो कैचों का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहला कैच तब देखने को मिला जब क्रांति गौड़ बॉलिंग कर रही थीं। ये 12वें ओवर की आखिरी बॉल थी जब फोएबे लिचफील्ड ने गौड़ की गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन ये ड्राइव हवा में खेला गया था और कवर्स के पास खड़ी रोड्रिग्स ने हवा में छलांग लगाकर एक गजब के कैच को अंजाम दिया।
इतना ही नहीं, इसके बाद जब स्नेह राणा बॉलिंग पर आई तो एक बार फिर रोड्रिग्स एक्शन में दिखी। ये 63वें ओवर की पांचवीं गेंद थी जिस पर बेथ मूनी ने भी वही गलती की और हवा में ड्राइव खेल दिया। एक बार फिर रोड्रिग्स ने गजब का कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हड़कंप मचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेटों में से तीन कैच तो रोड्रिग्स ने ही पकड़े। उनके कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें