आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसी बीच गुजरात टाइटंस के कैंप से एक दिलचस्प नजारा सामने आया है। टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने एक फैन के साथ ऐसा मजेदार पल शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के बाद एक युवा फैन राशिद खान के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंचा। इस दौरान फैन ने मजाक-मजाक में राशिद को बिरयानी खाने का न्योता दे दिया। राशिद खान ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए मुस्कुराकर कहा, “मैं आपको मैसेज करूंगा बिरयानी के लिए।” उनका यह जवाब सुनते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़े और यह पल खास बन गया।
VIDEO:
अफगानिस्तान के इस गेंदबाज का यह हल्का-फुल्का अंदाज दिखाता है कि मैदान के बाहर वह कितने डाउन-टू-अर्थ और फ्रेंडली हैं। जहां एक तरफ वह अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका यह व्यवहार फैंस के साथ खास कनेक्शन बनाता है।The way Rashid Khan accepted a fan’s invitation for biryani was truly heartwarming. ❤️
— Sonu (@Cricket_live247) March 25, 2026
While giving autographs after a practice session at Narendra Modi Stadium, a fan said:
“Aap mere ghar aao na daawat ke liye.”
Rashid smiled and replied:
“Zarur aunga.”
The fan asked:
“Kya… pic.twitter.com/yH5MC29qez
आईपीएल करियर की बात करें तो राशिद खान ने 136 मैचों में 23.83 की औसत से 158 विकेट चटकाए हैं। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में सिर्फ 9 विकेट ही लिए और उनका इकॉनमी रेट 9.34 का रहा।
गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। पिछले सीजन टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हारकर खिताब से चूक गई थी। ऐसे में इस बार टीम एक बार फिर ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

एक टिप्पणी भेजें