VIDEO: क्या बॉलीवुड ने किया ब्रायन बेनेट को बायोपिक के लिए अप्रोच? सुनिए सिकंदर रजा का मज़ेदार जवाब

 


Sikandar Raza on Brian Bennett Biopic: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम तो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं जा पाई लेकिन इस वर्ल्ड कप में उनके लिए सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने जो कर दिखाया वो शायद आने वाले कई सालों तक फैंस याद रखेंगे। बेनेट ने टूर्नामेंट में बेहद ही कमाल की बल्लेबाज़ी की और 146 की औसत से 292 रन बनाकर इतिहास रच दिया।

इस टूर्नामेंट में 22 साल के ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 6 मैचों में 3 अर्धशतक ठोककर 146 की औसत से 292 रन ठोके। इसी के साथ अब ब्रायन बेनेट टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक एडिशन में सर्वाधिक औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया, जिन्होंने साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों 136.50 की औसत से 273 रन जोड़े थे।

उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा से एक मजेदार सवाल पूछा गया जिसका जवाब देते हुए सिकंदर भी हंस पड़े। एक रिपोर्टर ने सिकंदर से पूछा कि क्या बॉलीवुड से किसी ने ब्रायन बेनेट की बायोपिक के लिए अप्रोच किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए सिकंदर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो मैं यही चाहूंगा कि वो लोग अप्रोच ना करें। मैं यही उम्मीद करूंगा कि ब्रायन बेनेट क्रिकेट पर ही फोकस करें औऱ अभी के लिए तो बॉलीवुड से दूर रहें। वो अभी बहुत यंग है।"

अगर जिम्बाब्वे के सुपर-8 में आखिरी मैच की बात करें अगर इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रनों का टारगेट खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को ही मिला। उन्होंने पहले तो 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली और बाद में गेंद से कमाल दिखाते हुए 3 विकेट भी चटकाए।


0/Post a Comment/Comments