VIDEO: धोनी से बात करते नजर आए संजू सैमसन, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

 


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सीज़न 28 मार्च से शुरू होने वाला है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। फैंस की निगाहें अपनी पसंदीदा टीमों पर तो होंगी ही लेकिन एक टीम ऐसी भी है जिसका फैन बेस सबसे ज्यादा है और वो इस बार काफी सुर्खियों में भी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा, हम चेन्नई सुपर किंग्स की ही बात कर रहे हैं जिसमें संजू सैमसन और एमएस धोनी एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

इस सीज़न से पहले, सभी की नज़रें टीम के नए खिलाड़ी संजू सैमसन पर इसलिए भी टिकी होंगी क्योंकि वो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं औऱ ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके का मैनेजमेंट उनका इस्तेमाल किस तरह से करता है लेकिन आईपीएल 2026 से पहले संजू का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि इस स्टार बल्लेबाज़ को राजस्थान रॉयल्स से सीएसके में ट्रेड किया गया है, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया है।राजस्थान रॉयल्स के लिए कई सालों तक खेलने के बाद, सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीएसके ने सोशल मीडिया पर धोनी और संजू की बातचीत का ये वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमें 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी और सैमसन अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलकर करेंगे। आईपीएल में सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो, इस स्टार बल्लेबाज़ ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 177 मैच खेले हैं। इन 177 मैचों में सैमसन ने 4,704 रन बनाए हैं और उनका औसत 30.94 रन रहा है। उनके नाम तीन शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं, ऐसे में इसमें कोई शक नहीं कि सैमसन के टीम में शामिल होने से सीएसके की बल्लेबाज़ी और भी मज़बूत हो जाएगी।

0/Post a Comment/Comments