VIDEO: 'पानी पिलाना, बैट उठाना', सिराज ने दिल खोलकर साधा टीम मैनेजमेंट पर निशाना

 


भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो इशारों-इशारों में टीम मैनेजमेंट का मज़ाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। जब एंकर उनसे टीम की जीत में उनके और कुलदीप यादव के रोल के बारे में पूछता है तो सिराज एक मजेदार जवाब देते हैं जो टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठाता है।

इस वीडियो में एंकर ने मोहम्मद सिराज से पूछा, "प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना थोड़ा सा फ्रस्ट्रेटिंग हो सकता है, लेकिन रोल कितना बड़ा है आप दोनों का।"

सिराज ने मज़ेदार जवाब देते हुए, "हां बहुत ही बड़ा रोल है हम दोनों का, बाहर बैठकर पानी पिलाना बैक टू बैक, बल्ला उठाना। नेट में बॉलिंग। फिर हम लोग पॉजिटिव माहौल रखते हैं। हमेशा प्लेयर्स को ऐसा रहता है कि खेलें, लेकिन टीम का जो कॉम्बिनेशन के लिए हम लोग बाहर बैठे हैं तो टीम ज़रूरी है। कोई इंसान ज़रूरी नहीं है, लेकिन टीम ज़रूरी है। तो हम लोगों का ऐसा था कि टीम जो सोचती है वही बेहतर होगा।"

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वाय़रल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी मजे ले रहे हैं और कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे जाने पर अपने दिल की बात सबके सामने रखी है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो, इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 255/5 का स्कोर बनाया, जो टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल था। इसमें संजू सैमसन के 46 गेंदों पर 89 रन, ईशान किशन के 54 और अभिषेक शर्मा के ज़बरदस्त 52 रन शामिल थे। इसके बाद जवाब में, न्यूज़ीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन ही बना पाई और भारत ने 96 रन से ज़बरदस्त जीत हासिल करके वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।


0/Post a Comment/Comments