VIDEO: 'पाजी जस्टिस मिल गया', अर्शदीप सिंह ने किया संजू सैमसन को रील में ट्रोल

 


भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अर्शदीप सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में तो कोई विकेट नहीं लिया लेकिन मैच के बाद वो लगातार सुर्खियों में रहे। उन्होंने वर्ल्ड कप जीतने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ रील्स बनाई और उनमें से एक संजू सैमसन भी थे जिनके साथ उन्होंने एक मजेदार रील बनाई।

अर्शदीप और संजू की ये रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो संजू के मजे लेते हुए कहते हैं कि आखिरकार संजू को जस्टिस मिल ही गया। गौरतलब है कि जब भी विकेटकीपर-बैटर को इंडियन टीम में जगह नहीं मिलती थी तो सोशल मीडिया पर अक्सर “जस्टिस फॉर संजू सैमसन” ट्रेंड करता था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद ही सैमसन परमानेंट खिलाड़ी बने।

इसके अलावा अर्शदीप ने अपने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी एक मजेदार रील शेयर की। अर्शदीप ने गंभीर के मजे लेते हुए कहा, “पाजी, कदे हस वि लिया करो यार।” अर्शदीप की ये बात सुनकर गंभीर भी हंस पड़े।

इस फाइनल मैच की बात करें तो 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम क शुरूआत खराब रही और 31 रन के कुल स्कोर पर फिन एलन (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद रचिन रविंद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि टिम सेफर्ट ने एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतक लगाया। सेफर्ट ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 26 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते न्यूजीलैंड 19 ओवर मे 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं अक्षर ने तीन ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और वरूण चक्रवर्ती के खाते में 1-1 विकेट आया। 

0/Post a Comment/Comments