न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को अक्सर आपने मैदान में उड़कर कई हैरतअंगेज कैच लपकते हुए देखा होगा और अपने शानदार कैचों की वजह से वो कई बार सुर्खियां बटोरने में सफल रहे हैं लेकिन इस समय वो एक अलग वजह के चलते लाइमलाइट में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये ऑलराउंडर ऑकलैंड के आर्डमोर एयरोड्रोम पर विमान को उड़ाते हुए नजर आ रहा है।
वीडियो में उन्हें इस विमान को सफलतापूर्वक उतारते हुए देखकर हर कोई हैरान है और उनकी पायलट स्किल्स ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने हाल ही में खुद इस तकनीकी कौशल का एक वीडियो शेयर किया है। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि फिलिप्स कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल करना चाहते हैं और वो इसी दिशा में अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं।
फिलिप्स पिछले कई सालों से विमानन के क्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं और अपने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल के बीच समय निकालकर उड़ान भरने का अभ्यास करते रहे हैं। ये नई उपलब्धि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद किए गए गहन प्रशिक्षण का ही परिणाम है। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें