लसिथ मलिंगा ने किया फैंस को सरप्राइज, यॉर्कर किंग ने गिटार पर बजाई ‘तुम ही हो’ गाने की धुन; VIDEO वायरल

 


Lasith Malinga Plays Guitarश्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा इस बार अपने गेंदबाजी नहीं, बल्कि म्यूजिक टैलेंट की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मलिंगा बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘तुम ही हो’ की धुन गिटार पर बजाते नजर आए। उनके इस नए अंदाज़ ने फैंस को सरप्राइज कर दिया।

श्रीलंका के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी घातक गेंदबाज़ी नहीं बल्कि उनका म्यूजिकल टैलेंट है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलिंगा गिटार पर बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘तुम ही हो’ की धुन बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में मलिंगा बड़ी सहजता के साथ इस गाने की शुरुआती धुन को प्ले करते नजर आते हैं। उनकी स्मूद गिटार प्लेइंग और सटीक ट्यूनिंग ने फैंस को काफी सरप्राइज कर दिया है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से छा गया और फैंस उनके इस म्यूजिक टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

VIDEO:

क्रिकेट की बात करें तो मलिंगा अभी भी खेल से जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं और युवा तेज गेंदबाज़ों को अपनी अनुभव से निखारने का काम कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी टीम की गेंदबाज़ी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

आईपीएल करियर में मलिंगा का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 2009 से 2019 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 139 मैचों में 19.35 की बेहतरीन औसत से 195 विकेट लिए हैं। वह फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में करेगी और घरेलू मैदान पर जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

0/Post a Comment/Comments