‘गोली तो चालेगी’, अंपायर अनिल चौधरी का नया अवतार, एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम; VIDEO वायरल

 


पूर्व भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने अपने नए अंदाज से सभी को चौंका दिया है। ‘गोली तो चालेगी’ गीत के टीजर में वह गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इंटरनेशल क्रिकेट में अपनी सटीक अंपायरिंग के लिए पहचाने जाने वाले चौधरी अब अभिनय के क्षेत्र में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं टीजर सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इंटरनेशल क्रिकेट में लंबे समय तक अपनी निष्पक्ष और प्रभावशाली अंपायरिंग के लिए पहचाने जाने वाले अनिल चौधरी अब एक बिल्कुल नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में ‘गोली तो चालेगी’ नामक गीत का टीजर जारी हुआ, जिसमें चौधरी गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। टीजर के सामने आते ही फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कुछ दिन पहले ही एपिक फिल्म्स एंटरटेनमेंट और खुद अनिल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक पोस्टर साझा कर उनके अभिनय पदार्पण की घोषणा की थी। अब टीजर रिलीज होते ही यह इंटरनेट पर छा गया है। गंभीर और दबंग अंदाज में चौधरी का यह रूप उनके क्रिकेट मैदान वाले व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है।

VIDEO:

अनिल चौधरी का अंपायरिंग करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की है। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उन्होंने 49 वनडे और 64 टी20 इंटरनेशल मुकाबलों में जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा वह एक महिला टेस्ट और 11 महिला वनडे मैचों में भी अंपायर की भूमिका में नजर आए।

आपको बता दें अंपायरिंग से दूरी बनाने के बाद भी चौधरी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से खेल के जटिल नियमों को सरल भाषा में समझाते हैं और अंपायर के नजरिए से फैसलों की बारीकियां साझा करते हैं।

0/Post a Comment/Comments