Murli Vijay Hug MS Dhoni Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) जमकर अभ्यास कर रही है। गौरतलब है कि इसी बीच CSK कैंप से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के पूर्व खिलाड़ी मुरली विजय (Murli Vijay), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सम्मान देकर उनसे मुलाकात करते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये वीडियो खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुरली विजय जो कि तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल टूर्नामेंट जीते हैं, वो CSK के कैंप में पहुंचते हैं और अपने सभी पुराने साथियों से दिल खोलकर मिलते हैं। इसी बीच जब वो अपने पुराने कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के पास उनसे मिलने जाते हैं तो पहले सम्मान में अपना कैप उतारते हैं और फिर उन्हें गले से लगा लेते हैं।
आप नीचे ये दिल छूने वाला पूरा वीडियो देख सकते हो। इस वीडियो में मुरली विजय बेहद ही ज्यादा खुश देखे जा सकते हैं। गौर करें कि आईपीएल में मुरली विजय लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे और उन्होंने सीएसके के साथ तीन बार टूर्नामेंट का टाइटल भी जीता। इस दौरान उन्होंने 89 मैचो में 2 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए कुल 2,205 रन भी बनाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें