T20 World Cup 2026, South Africa vs New Zealand 1st Semi-Final Highlights: ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 169 रन बनाए, लेकिन फिन एलन के नाबाद शतक ने मैच को एकतरफा बना दिया। कीवी टीम ने 43 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली।
बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर आउट हो गए और अगली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान एडेन मार्कराम भी 18 रन ही बना सके, जबकि डेविड मिलर 6 रन पर चलते बने।

एक टिप्पणी भेजें