T20 World Cup 2026: टूटा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, साहिबज़ादा फरहान ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

 


Pakistan vs Sri Lanka Super 8: पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने शनिवार (28 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और पांच छक्के जड़े।

तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फरहान ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में 319 रन बनाए थे। फरहान के मौजूदा वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 95.75 की औसस और 160.92 की स्ट्राईक रेट से 383 रन बनाए हैं।

एक एडिशन में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर आ गए हैं। उन्होंने मौजूदा एडिशन में चौथा पचास प्लस स्कोर बनाकर मैथ्यू हेडन, विराट कोहली, बाबर आजम की बराबरी की। बता दें कि कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार यह कारनामा किया था।

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

फरहान दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो शतक लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने ग्रुप स्टेज में नामीबिया के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। इसके अलावा क्रिस गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दो शतक लगाए हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने मिलकर श्रीलंका को धमाकेदार शुरुआत दी।  दोनों ने मिलकर 15.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी की, जो टी-20 वर्ल्ड कप में किसी बी विकेट के लिए सबसे बड़ी साजेदारी है। फरहाने के अलावा फखर ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए। 

0/Post a Comment/Comments