T20 World Cup 2026: कागिसो रबाडा इतिहास रचने से 2 विकेट दूर, पहले सेमीफाइनल में बना सकते हैं खास रिकॉर्ड

 


South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semifinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

सबसे छोटे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार रबाडा अगर इस मैच में दो विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे। अभी तक बतौर साउथ अफ्रीकी इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी और वैन पार्नेल ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

रबाडा ने अभी तक 245 टी-20 मैच की 242 पारियों में 298 विकेट लिए हैं। 

हालांकि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में रबाडा का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक छह मैच में सिर्फ चार विकेट चटकाए हैं, जिसमें 22 रन देकर 2 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में रबाडा ने तीन मैच में 5 विकेट चटकाए हैं। 

साउथ अफ्रीका औऱ न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीम के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक मैच खेले गए हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका ने सभी पांच मैच जीते हैं। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच हुए तीन नॉकआउट मैच न्यूजीलैंड ने ही जीते हैं।

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी।

न्यूजीलैंड: टिम सsफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

0/Post a Comment/Comments