टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में सैमसन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी।
T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
101 सुरेश रैना बनाम SA ग्रोस आइलेट 2010
97 नाबाद संजू सैमसन बनाम WI ईडन गार्डन्स 2026
92 रोहित शर्मा बनाम Aus ग्रोस आइलेट 2024
89 नाबाद विराट कोहली बनाम WI वानखेड़े 2016
84 नाबाद सूर्यकुमार यादव बनाम USA वानखेड़े 2026
विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
टी-20 वर्ल्ड कप में सफल रनचेज में बतौर भारतीय सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़ा, जिन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औऱ 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेली थी।
T20 वर्ल्ड कप में सफल रनचेज में भारत का सबसे बड़ा स्कोर
97* - संजू सैमसन (v WI, 2026)*
82* - विराट कोहली (v AUS, 2016)
82* - विराट कोहली (v PAK, 2022)
78* - विराट कोहली (v PAK, 2012)
72* - विराट कोहली (v SA, 2014)
धोनी की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल
बतौर भारतीय विकेटकीपर आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले फारूख इंजीनियर, एमएस धोनी, केएल राहुल और ईशान किशन ने ही यह कारनामा किया था।
गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।
एक टिप्पणी भेजें