Ryan Burl Catch: जिम्बाब्वे के 32 साल के ऑलराउंडर रयान बर्ल (Ryan Burl) रविवार, 01 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका (ZIM vs SA) के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन इसी बीच उन्होंने फील्डिंग करते हुए 2 गज़ब के कैच पकड़े और फैंस का दिल जीता। उन्होंने बाउंड्री पर रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का तो एक बेहद ही बवाल कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। जिम्बाब्वे के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ब्रैड इवांस करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर रयान रिकेल्टन ने छक्का ठोकने के इरादे से हवाई शॉट खेला।
गौर करें कि यहां रयान रिकेल्टन बॉल को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे और वो बॉल उनके बैट के टॉप ऐज से टकराकर सीधा डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई। जिम्बाब्वे के लिए इस पॉजिशन पर रयान बर्ल तैनात थे जिन्होंने गेंद को हवा में देखकर पीछे की तरफ दौड़ लगाई और आखिर में कूद लगाकर एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। इस तरह रयान रिकेल्टन 22 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए।

एक टिप्पणी भेजें