NZ vs SA 4th T20: केशव महाराज (Keshav Maharaj) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने रविवार, 22 मार्च को वेलिंगटन में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 19 रनों से हारकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी के साथ अब ये पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 के लेवल से हो गई है।
कॉनर एस्टरहुज़न ने ठोका पचासा: इस मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने ही टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद टीम के 24 साल के युवा बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुज़न ने टीम की जीत की नींव रखी। वो नंबर-3 पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे और उन्होंने महज़ 36 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इस शानदार इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
उनके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए टोनी डी जोरजी (21 गेंदों पर 23 रन) और रुबिन हरमन (25 गेंदों पर नाबाद 28 रन) ने कुछ अहम रन जोड़े जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो काइल जेमीसन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं जैक फॉल्कस, बेन सियर्स और कोल मैककोन्ची ने एक-एक विकेट चटकाया।

एक टिप्पणी भेजें