कौन है IPL 2026 का सबसे महंगा कैप्टन? Top-3 में शामिल हैं ये खिलाड़ी; एक को मिले हैं 27 करोड़

 


Top-3 Highest Paid Captain In IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा जिसका पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि IPL 2026 के टॉप-3 सबसे महंगे कप्तान कौन हैं और उनके टूर्नामेंट के लिए कितनी रकम चुकाकर खरीदा गया है।

3. ऋतुराज गायकवाड और शुभमन गिल (Ruturaj Gaikwad And Shubman Gill): आईपीएल 2026 के सबसे महंगे कप्तानों की लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर संयुक्त रूप से ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल मौजूद हैं। जान लें कि ऋतुराज गायकवाड़ पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन हैं, जिन्हें 18 करोड़ में रिटेन किया गया है। वहीं बात करें अगर शुभमन गिल की तो वो गुजरात टाइटंस के कैप्टन हैं, जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में विजेता की ट्रॉफी उठाई थी। GT ने भी शुभमन गिल को IPL 2026 के लिए 18 करोड़ की सैलरी दी है।

2. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer): इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें PBKS साल 2026 के आईपीएल के लिए पूरे 26.75 करोड़ की मोटी सैलरी देने वाली है। गौरतलब है कि श्रेयस की कैप्टेंसी में PBKS ने पिछले साल धमाल ही मचा दिया और टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया। यही वज़ह है पंजाब किंग्स ने उन्हें एक बार फिर 26.75 करोड़ की मोटी रकम चुकाकर रिटेन किया है।

1. ऋषभ पंत (Rishabh Pant): आईपीएल 2026 के सबसे महंगे कैप्टन कोई और नहीं, बल्कि भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत हैं जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स पूरे 27 करोड़ देने वाली है। गौर करें कि ऋषभ की कैप्टेंसी में सुपर जायंट्स की टीम पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर पाई थी, हालांकि इसके बावजूद LSG ने उन पर भरोसा नहीं खोया और उन्हें एक बार फिर बतौर कैप्टन 27 करोड़ में रिटेन किया।

खास बात ऋषभ पंत IPL के इतिहास के सबसे महंगे कैप्टन ही नहीं, बल्कि सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। आज तक आईपीएल ऑक्शन में उनसे ज्यादा बोली या रिटेन करने के लिए रकम किसी भी दूसरे खिलाड़ी के लिए नहीं खर्ची गई है।

0/Post a Comment/Comments