IPL 2026: गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब ईशान किशन, RCB के खिलाफ 2 रन बनाते ही कर देंगे कमाल

 


Ishan Kishan: मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के पास खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।

2016 में आईपीएल डेब्यू करने वाले किशन ने अभी तक 119 मैच की 112 पारियों में 29.10 की औसत और 137.64 की स्ट्राईक रेट से 2998 रन बनाए हैं। 2 रन बनाते ही वह आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लेंगे। अभी तक टूर्नामेंट के इतिहास में 28 खिलाड़ी इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

इसके अलावा अगर किशन 84 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गौतम गंभीर को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। किशन ने अभी तक 229 मैच की 220 पारियों में 6319 रन बनाए हैं। वहीं गंभीर के नाम इस फॉर्मेट में 251 मैच की 245 पारियों  6402 रन हैं।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2026 के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शुरूआती मैचों में किशन हैदराबाद की टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

पिछले कुछ समय में किशन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उनकी कप्तानी में झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खिताब जीतने में उन्होंने अहम रोल निभाया और टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम मावी।

0/Post a Comment/Comments