आईपीएल 2026 का आगाज़ होने में 10 दिन से भी कम का समय बचा है और सभी टीमों ने टूर्नामेंट के 19वें सीजन के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी 10 की 10 टीमें मज़बूत नजर आ रही हैं लेकिन अगर एक टीम की बात करें जो इस बार छुपा रुस्तम साबित हो सकती है तो वो टीम होगी ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) एक बहुत ही अनोखी टीम है। ये इस टूर्नामेंट की उन चुनिंदा टीमों में से एक है जो अपनी बैटिंग के लिए ज़्यादातर विदेशी बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है। LSG के पास पूरे टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजी है और अगर टीम को इस साल अच्छा करना है तो तीन खिलाड़ियों पर बहुत दारोमदार होगा, तो चलिए आपको बताते हैं कि वो तीन खिलाड़ी कौन से होंगे।
3. मिचेल मार्श
पिछला साल मिचेल मार्श का आईपीएल में LSG के लिए पहला सीज़न था और ये उनके करियर का सबसे शानदार सीज़न साबित हुआ। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 48.23 की औसत से 627 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 163.70 रहा। 2025 सीज़न के आखिर में, वो लखनऊ की इस टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।मार्श एक बार फिर एडन मार्करम के साथ LSG के लिए ओपनिंग करेंगे। ऐसे में अगर मार्श का फॉर्म वैसा ही रहा तो वो अपनी टीम को प्लेऑफ तक ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें