रॉयल चैंलर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि आईपीएल 2026 में आरसीबी के शुरुआती मुकाबलों में जोश हेजलुवड की जगह लेकर टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
3. रसिक सलाम (Rasikh Salam): इस लिस्ट में हमने तीसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज़ रसिक सलाम को रखा है। ये 25 साल का बॉलर RCB से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रह चुका है। वो नई बॉल को स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं और अब तक 42 टी20 मैचों में 50 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उनके पास 13 आईपीएल मैचों का अनुभव है। जान लें कि RCB ने उन्हें 6 करोड़ में रिटेन किया है। ऐसे में हो सकता है कि जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में उन्हें प्लेइंग XI में मौका मिले।
2. नुवान तुषारा (Nuwan Thushara): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ नुवान तुषारा हैं। ये 31 साल का बॉलर महान गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा के एक्शन से गेंदबाज़ी करता है और अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाना जाता है। गौर करें कि नुवान तुषारा अब तक 137 टी20 मैचों में 174 विकेट निकाल चुके हैं। उन्हें RCB ने 1.60 करोड़ में रिटेन किया है। ऐसे में वो भी जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में RCB XI में शामिल बनने के बड़े दावेदार हैं।

एक टिप्पणी भेजें