IND vs NZ: कॉलिन मुनरो का महारिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बनेंगे टिम सेफर्ट, T20 World Cup के Final में रच सकते हैं इतिहास

 
Tim Seifert Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

तोड़ सकते हैं कॉलिन मुनरो का महारिकॉर्ड: 31 वर्षीय टिम सेफर्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दो रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो भारत के सामने T20I में अपने 427 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ कॉलिन मुनरो को पीछे छोड़कर बतौर कीवी खिलाड़ी इस फॉर्मेट में भारत के सामने सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

जान लें कि कॉलिन मुनरो ने टी20 में टीम इंडिया के खिलाफ 12 मैचों में एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी के दम पर 426 रन बनाए हैं,  वहीं टिम सेफर्ट ने 15 मैचों में 4 अर्धशतक ठोककर 425 रन जोड़े हैं।

न्यूजीलैंड के लिए T20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बनाम भारत

  • कॉलिन मुनरो - 12 मैचों में 426 रन
  • टिम सेफर्ट - 15 मैचों में 425 रन
  • केन विलियमसन - 13 मैचों में 419 रन
  • मार्टिन गप्टिल - 16 मैचों में 380 रन
  • डेरिल मिचेल - 19 मैचों में 366 रन

बताते चलें कि न्यूजीलैंड का ये विस्फोटक बल्लेबाज़ मौजूदा टूर्नामेंट में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखा है और अब तक 8 मैचों की 7 इनिंग में 45.66 की औसत और 161.17 की स्ट्राइक रेट से 274 रन ठोक चुका है। वो टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन (8 मैचों की 7 इनिंग में 289 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन।

0/Post a Comment/Comments