IND vs ENG Semi Final: जोस बटलर करेंगे Shakib Al Hasan के खास रिकॉर्ड की बराबरी, MS Dhoni का भी तोड़ सकते हैं Record

 


Jos Buttler Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

शाकिब के खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी: 35 वर्षीय जोस बटलर इंग्लैंड के लिए जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए वानखेड़े के मैदान पर कदम रखेंगे वैसे ही वो इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराके इस टूर्नामेंट के इतिहास में बांग्लादेश के दिग्गज शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए अब तक 42 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं बात करें अगर शाकिब अल हसन की तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 43 मुकाबले खेले हैं। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के महान बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 47 मैच खेले हैं।

तोड़ सकते हैं MS Dhoni का रिकॉर्ड: जोस बटलर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे काबिल विकेटकीपर में से एक रहे हैं। उनके नाम 42 मैचों की 37 इनिंग में 30 डिसमिसल दर्ज हैं। यहां से वो सेमीफाइनल मुकाबले में विकेट के पीछे से भारत के तीन खिलाड़ियों के शिकार करते हैं तो वो महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर इस टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर बन जाएंगे।

जान लें कि महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग करते हुए 33 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 32 डिसमिसल किए हैं। वो साल 2026 के वर्ल्ड कप के पहले इस टूर्नामेंट के इतिहास के नंबर-1 विकेटकीपर थे। उनका रिकॉर्ड हाल ही में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा जिन्होंने 34 मैचों में 39 डिसमिसल पूरे कर लिए हैं।

बताते चलें कि जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में 42 मैचों में 34.67 की औसत और 144.10 की स्ट्राइक रेट से 1075 रन बनाए हैं। वो विराट कोहली (1292 रन) और रोहित शर्मा (1220 रन) के बाद इस टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वो इंग्लैडं के लिए 154 टी20 मैचों में 4012 रन जोड़ चुके हैं।

इंग्लैंड टीम का पूरा स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, बेन डकेट, जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड, सैम करन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टंग, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।

0/Post a Comment/Comments