जसप्रीत बुमराह ने Final में रचा इतिहास, T20 World Cup के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने

 


India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  

बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में बुमराह टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब टी-20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट हो चुके हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लसिथ मलिंगा और एनरिक नॉर्खिया को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस टूर्नामेंट के इतिहास में 38-38 विकेट दर्ज हैं।। 

T20 WC में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

40 - जसप्रीत बुमराह (इकॉनमी रेट: 5.66)

38 - लसिथ मलिंगा (इकॉनमी रेट: 7.43)

38 - एनरिक नॉर्खिया (इकॉनमी रेट: 5.71)

36 - अर्शदीप सिंह (इकॉनमी रेट: 7.79)

36 - टिम साउथी (इकॉनमी रेट: 6.99)

टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मे दूसरा बेस्ट प्रदर्शन

टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में बेस्ट प्रदर्शन करने के मामले में बुमराह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शादाब खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। 

बता दें कि बुमराह इस एडिशन के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 8 मैच में 14 विकेट अपने खाते में डाले। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीते हैं। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीती है और पहली बार ही ऐसा हुआ जब मेजबान टीम चैंपियन बनी है। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। 

0/Post a Comment/Comments