भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत की इस जीत के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी मायूसी छा गई और दूसरी तरफ मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती ने भी एक बार फिर पाकिस्तान के मज़े ले लिए। इस जीत के बाद, चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मज़ेदार तस्वीर शेयर की, जिसमें वो कप से चाय पीते हुए और ट्रॉफी पकड़े हुए दिख रहे हैं।
मिस्ट्री स्पिनर का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और कुछ फैंस ने तो इसका इशारा डायरेक्ट पाकिस्तान की तरफ किया। ऐसा इसलिए समझा जा रहा है क्योंकि चक्रवर्ती इससे पहले भी पाकिस्तान के मजे ले चुके हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि चक्रवर्ती ने ऐसी ही एक तस्वीर तब भी पोस्ट की थी जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीता था।
उस टूर्नामेंट के दौरान, इंडियन प्लेयर्स ने पीसीबी चीफ और एशिया कप काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था और इसलिए टीम इंडिया बिना ट्रॉफी के ही वतन लौट आई थी।
इसके बाद अगले दिन, चक्रवर्ती ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो अपने बिस्तर पर लेटे हुए थे और उनके बगल में एक चाय का कप रखा था। बाद में, एक इंटरव्यू में, भी उन्होंने बताया कि उन्होंने असल में अपने बिस्तर पर ट्रॉफी के साथ एक सेलिब्रेशन फोटो लेने का प्लान बनाया था। जब ट्रॉफी नहीं मिली, तो उन्होंने इसके बजाय एक मग के साथ उस पल को जीने का फैसला किया।Varun Chakravarthy owning Pakistan yet again in his Instagram post 😂
— Abhishek (@vicharabhio) March 9, 2026
Those idiots messed with the wrong man in 2021. pic.twitter.com/eGJ2CQdq20
उन्होंने बताया, "मुझे पता था कि हम जीतने वाले हैं। दूसरे मैच के बाद, मुझे यकीन था कि अगर हम उनसे फाइनल में मिले, तो हम जीतेंगे। इसलिए मैंने सब कुछ प्लान कर लिया था। मैंने कप को अपने बगल में रखकर सोने और फोटो लेने का प्लान बनाया था। लेकिन मैच के बाद, मेरे बगल में कुछ नहीं था। सिर्फ एक कॉफी कप था, इसलिए मैंने वही किया।"

एक टिप्पणी भेजें