जब भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो कई क्रिकेट पंडितों और फैंस का ये मानना था कि इन दोनों की रिटायरमेंट के पीछे गौतम गंभीर का हाथ हो सकता है और अब उन अफवाहों के कई महीनों बाद भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी संकेत दिया है कि शायद उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को ठीक से नहीं संभाला।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने गंभीर के कोचिंग कार्यकाल के पहले ही सीज़न में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने ये फ़ैसला किया। अब गंभीर ने कोलकाता में Revsportz Conclave में बोलते हुए, इशारों-इशारों में ये बताया है कि शायद उनकी वजह से ही इन दोनों ने जल्दबाजी में संन्यास लिया हो सकता है।
गंभीर ने सीधे तौर पर इस मुद्दे पर बात नहीं की, लेकिन ये माना कि उनसे गलतियां हो सकती हैं। हेड कोच ने तुरंत अपना बचाव करते हुए कहा कि, बाकी सभी की तरह, अगर उनकी नीयत सही है, तो उन्हें भी गलतियां करने की छूट होनी चाहिए। गंभीर ने कहा, "मैं इंसान हूं, मुझे गलतियां करने की छूट होनी चाहिए। खिलाड़ियों को भी गलतियां करने की छूट होनी चाहिए। पिछले 18 महीनों में मुझसे ज़रूर कुछ गलतियां हुई होंगी। मैं इससे पीछे नहीं हटता। लेकिन मैंने हमेशा एक बात पर यकीन किया है कि सही नीयत से लिए गए गलत फ़ैसले मंज़ूर हैं। लेकिन गलत नीयत से लिए गए गलत फ़ैसले उस ड्रेसिंग रूम में बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं हैं।"

एक टिप्पणी भेजें