AFG vs SL: अफगानिस्तान-श्रीलंका की T20I और वनडे सीरीज होगी या नहीं, आ गया फाइनल फैसला

 


Afghanistan vs Sri Lanka: अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारियों ने मंगलवार (10 मार्च) को पुष्टि की है कि उन्होंने मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से, श्रीलंका के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरा (यूएई) में होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज को स्थगित कर दिया है।  

दोनों टीमों के बीच 13 से 25 मार्च तक तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जानी थी। 

एसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव नसीब खान ने मंगलवार को क्रिकबज से बातचीत में कहा, "हां, श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज स्थगित कर दी गई है।" "फ्लाइट्स, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय परिस्थितियों को लेकर कुछ दिक्कतें थीं।"

उन्होंने कहा, "हमने इन मैचों को श्रीलंका में कराने के लिए दूसरा विकल्प भी देखा और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ लगातार संपर्क में रहे। हालांकि, उस समय यूएई से श्रीलंका के लिए कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा, इतने कम समय में प्रोडक्शन, होटल, ग्राउंड बुकिंग और सिक्योरिटी का इंतज़ाम करना काफी मुश्किल था। इसलिए, हमने आखिरकार इसे स्थगित का फैसला किया। "

नसीब ने बताया कि  अब यह सीरीज इस साल के अंत में खेली जाएगी। 

यह नए कप्तान इब्राहिम जादरान की अगुआई में अफगानिस्तान की पहली टी-20 सीरीज होने वाली थी। टी-20 वर्ल्ड कप पहले राउंड में ही बाहर होने के बाद एसीबी ने राशिद खान की जगह इब्राहिम को टीम की कमान सौंपी थी। 

0/Post a Comment/Comments