'न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंडिया को हराएगा', ऑस्ट्रेलिया से हुई न्यूजीलैंड के लिए भविष्यवाणी

 


भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड फाइनल जीतने का मजबूत दावेदार है और वो भारत को उसी की धरती पर हराएंगे। हैडिन ने कहा कि अगर फिन एलन अच्छा खेलते हैं, तो वो 8 मार्च को टीम इंडिया की पार्टी खराब कर सकते हैं।

न्यूज़ीलैंड की टीम बुधवार को ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची जबकि भारत ने 254 रन का टारगेट रखने के बाद मज़बूत इंग्लैंड टीम को सात रन से हरा दिया और फाइनल में एंट्री मार ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल से पहले हैडिन ने कहा कि न्यूज़ीलैंड भारत को उसी के घरेलू हालातों हराने में सक्षम है।

हैडिन ने विलो टॉक क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, "अगर वो (फिन एलन) फाइनल में अच्छा खेलते हैं, तो वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत की जीत को उनके घरेलू मैदान पर खराब कर सकते हैं। अगर मैं टूर्नामेंट में भारत की जगह आता, तो एक टीम जिसके साथ मैं फाइनल में नहीं खेलना चाहता, वो न्यूज़ीलैंड है। न्यूज़ीलैंड को भारत के घरेलू हालात में भारत से डर नहीं लगता। उन्होंने उन्हें यहां टेस्ट सीरीज़ में हराया है। इसलिए अगर वो उस सोच के साथ उतरते हैं और फिन एलन उसी आज़ादी से खेलते हैं, जैसा उन्होंने खेला है, तो वो भारत पर सच में दबाव डाल सकते हैं। मैं न्यूज़ीलैंड के साथ हूं।"

वहीं, महान ऑस्ट्रेलियाई ऑफ-स्पिनर नाथन लायन ने भी मिचेल सेंटनर एंड कंपनी का सपोर्ट किया कि वो मेन इन ब्लू को हराएंगे। लायन के मुताबिक, भारतीय बल्लेबाज सेंटनर को कैसे खेलते हैं, ये ज़रूरी होगा क्योंकि कीवी कप्तान टूर्नामेंट में बहुत किफायती रहे हैं। लायन ने कहा, "मैं फाइनल में न्यूज़ीलैंड के साथ जाऊंगा। इंडिया के लिए सबसे ज़रूरी बात ये है कि वो मिचेल सेंटनर को कैसे खेलते हैं। वो टीम के कैप्टन हैं और बहुत इकॉनमिक रहे हैं, खासकर इन पिचों पर, ऐसे में टीम इंडिया उनके खिलाफ कैसे खेलती है, काफी हद तक नतीजा इस पर निर्भर करेगा।"

0/Post a Comment/Comments