Top-5 Players With Most Wickets In T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का टाइटल जीता। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया।5. आदिल राशिद (Adil Rashid): इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ आदिल राशिद हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम के लिए 8 मैचों में 13 विकेट निकाले। खास बात ये भी है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं, उनके नाम 38 मैचों में 44 विकेट दर्ज हैं।
4. ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani): जिम्बाब्वे के लंबे कद के तूफानी तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी इस लिस्ट चौथी पॉजिशन पर मौजूद हैं। 29 साल के इस रफ्तार के सौदगार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 6 मैच खेले और 13 विकेट झटके। उनके नाम 89 T20I में 106 विकेट दर्ज हैं।
3. शैडली वैन शल्कविक (Shadley van Schalkwyk): शायद आपको ये जानकार हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक यूएसए का बॉलर भी शामिल है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शैडली वैन शल्कविक की, जिन्होंने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में बवाल ही मचा दिया और 4 मैच खेलकर 13 विकेट झटक लिए। बताते चलें कि 37 साल के शैडली एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जो कि 18 T20I में 28 विकेट और 107 रन बना चुके हैं।
2. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy): T20I रैकिंग के नंबर-1 बॉलर वरुण चक्रवर्ती इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वरुण ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 9 मैचों में 14 विकेट झटके, जिसके दौरान उनका बेस्ट नीदरलैंड के सामने आया। इस मुकाबले में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 14 रन देकर 3 विकेट निकाले। वो T20I में 45 मैचों में 73 विकेट निकाल चुके हैं।
1. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे कामयाब गेंदबाज़ भारत के दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह रहे जिन्होंने टूर्नामेंट में महज़ 6.21 की इकोनॉमी से गेंबदाज़ी की और 8 मैचों में 14 विकेट चटकाए। खास बात ये है कि जसप्रीत बुमराह ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस न्यूजीलैंड के सामने फाइनल में दिया जहां उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यही वज़ह है उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
एक टिप्पणी भेजें