Aakash Chopra Picks the Team of the Tournament for the T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए अपनी पसंदीदा टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चुनाव किया है। गौरतलब है कि उन्होंने इस टीम में कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है।
Team India के 6 खिलाड़ी XI में किए शामिल: आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो टी20 वर्ल्ड कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले बेस्ट XI बनाई जिसमें उन्होंने चैंपियन टीम भारत के 6 खिलाड़ी शामिल किए।
उन्होंने वहां संजू सैमसन (5 मैचों में 321 रन), ईशान किशन (9 मैचों में 317 रन), हार्दिक पांड्या (9 मैचों में 217 रन), शिवम दुबे (9 मैचों में 235 रन), अक्षर पटेल (7 मैचों में 11 विकेट और 4 इनिंग में 16 रन) और जसप्रीत बुमराह (8 मैचों में 14 विकेट) जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को चुना है।

एक टिप्पणी भेजें