नंदिनी शर्मा के पास WPL Final में इतिहास रचने का मौका, एक साथ बना सकती हैं दो बेहद ही खास रिकॉर्ड

 


Nandani Sharma Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का फाइनल गुरुवार, 05 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB-W vs DC-W Final) के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तेज गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा (Nandani Sharma) एक साथ दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 24 साल की नंदिनी WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकानी वाली गेंदबाज़ हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 9 मैचों में 16 विकेट लेकर ये कारनामा किया है। उनके बाद DC के लिए सीजन में श्री चरिणी ने सर्वाधिक विकेट लिए हैं, जिनके नाम 9 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।

सोफी डिवाइन को पछाड़ने का मौका: नंदिनी शर्मा RCB के खिलाफ फाइनल मैच में अगर 2 विकेट चटकाती हैं तो वो WPL 2026 में अपने 18 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को पछाड़कर सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। 36 साल की सोफी ने सीजन में 9 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं।

अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका: दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज़ नंदिनी शर्मा WPL इतिहास के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली बॉलर बनने के बेहद करीब है। उन्हें ये महारिकॉर्ड बनाने के लिए टूर्नामेंट के फाइनल में RCB के किन्हीं तीन खिलाड़ियों को आउट करके पवेलियन भेजना होगा।

अगर वो ऐसा कर पाती हैं, तो वो WPL 2026 के सीजन में अपने 19 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़कर ये खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। बताते चलें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने WPL के तीसरे सीजन में 18-18 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बनाया था।

WPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़

  • अमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) - 10 मैचों में 18 विकेट (साल 2025)
  • हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस) - 10 मैचों में 18 विकेट (साल 2025)
  • सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) - 09 मैचों में 17 विकेट (साल 2026)
  • सोफी एक्लेस्टोन (यूपी वॉरियर्स) - 09 मैचों में 16 विकेट (साल 2023)
  • हेली मैथ्यूज (मुंबई इंडियंस) - 10 मैचों में 16 विकेट (साल 2023)
  • नंदिनी शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) - 09 मैचों में 16 विकेट (साल 2026)

दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लौरा वोलवार्ड, लिजेल ली, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, अलाना किंग, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शेफाली वर्मा, नंदिनी शर्मा, प्रगति सिंह, श्री चरिणी, निकी प्रसाद, लूसी हैमिल्टन, सृजना।

0/Post a Comment/Comments