Women's Asia Cup Rising Stars 2026: राधा यादव की टीम ने नेपाल को 7 विकेट से रौंदा, India-A ने सिर्फ 7.5 ओवर में दर्ज की जीत

 


IN-A vs NEP: राधा यादव (Radha Yadav) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने मंगलवार, 17 फरवरी को बैंककॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Women's Asia Cup Rising Stars 2026) के 9वें मुकाबले में नेपाल को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत की स्पिन गेंदबाज़ तनुंजा कवर (Tanuja Kanwar) ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर नेपाल के 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

78 रनों पर ऑल आउट हुई नेपाल: इस मुकाबले में भारतीय कैप्टन राधा यादव ने ही टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद नेपाल की टीम सिर्फ 18 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 78 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

नेपाल के लिए सलामी बल्लेबाज़ समझाना खड़का ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 16 गेंदों पर 4 चौके मारकर 22 रन जोड़े। उनके अलावा नेपाल के सिर्फ चार ही और खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में रन बनाए सके, वहीं तीन खिलाड़ी सिर्फ एक रन और इतने ही खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यही वज़ह है नेपाल की टीम 79 रनों का टारगेट ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई।

भारत के तीन गेंदबाज़ों ने मिलकर लिए 9 विकेट: बैंककॉक के मैदान पर नेपाल के बल्लेबाज़ों ने सिर्फ संघर्ष किया इसकी वज़ह भारत के तीन स्पिन खिलाड़ी मिन्नू मणि, खुद कैप्टन राधा यादव, और तनुंजा कवर हैं, जिन्होंने मिलकर पूरे 9 विकेट चटकाए।

तनुंजा कवर ने तो सिर्फ 4 ओवर में 12 रन देकर नेपाल के 4 विकेट लिए, वहीं मिन्नु मणि ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट निकाले। बात करें अगर कैप्टन राधा की तो उन्होंने नेपाल को 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इंडिया-ए ने सिर्फ 7.5 ओवर में जीता मैच: 79 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वृंदा दिनेश ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों पर 9 चौके ठोकते हुए नाबाद 39 रन बना दिए। उनके अलावा तेजल हसब्निस ने 13 गेंदों पर 18 रन, अनुष्का शर्मा ने 10 गेंदों पर 10 रन, दीया यादव ने 5 गेंदों पर 2 रन और राधा यादव ने 1 गेंद पर नाबाद 1 रन जोड़ा। इन्हीं सब के दम पर इंडिया ए ने सिर्फ 7.5 ओवर में 79 रनों का लक्ष्य हासिल किया और आसानी से 7 विकेट से जीत हासिल की।

0/Post a Comment/Comments