VIDEO: आकिब नबी ने ढाया रणजी फाइनल में कहर, केएल राहुल को किया बवाल गेंद पर आउट

 


रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के फाइनल (Ranji Trophy Final) के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के तेज गेंदबाज़ आकिब नबी (Auqib Nabi) ने गेंद से ऐसा कहर ढाया कि विपक्षी टीम कर्नाटक (Karnataka) बस देखती रह गई। नबी ने अपने शुरुआती 8 ओवर में कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट लिए। इन 3 विकेटों में केएल राहुल का बड़ा विकेट भी शामिल था जिन्हें एक कमाल की गेंद पर पवेलियन लौटना पड़ा।

KSCA स्टेडियम में कर्नाटक को उनके स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो फाइनल के तीसरे दिन लंच से ठीक पहले पवेलियन लौट गए। नबी की ये गेंद कर्नाटक की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिली जब ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने एक स्किडी बैक-ऑफ-ए-लेंथ गेंद फेंकी जो पिच होने के बाद सीधी चली गई और राहुल के बल्ले का किनारा लेते हुए सीधा विकेटकीपर कन्हैया वधावन के हाथों में चली गई।

हालांकि ऑन-फील्ड अंपायर ने शुरू में ज़ोरदार अपील को मना कर दिया, लेकिन J&K के कप्तान पारस डोगरा ने तुरंत रिव्यू लिया। इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने चेक किया तो पता चला कि अल्ट्राएज में एक साफ स्पाइक था जिसके बाद J&K कैंप में खुशी की लहर दौड़ गई और केएल राहुल को पवेलियन जाना पड़ा। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

राहुल ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 13 रन बनाए। फिलहाल J&K के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम संघर्ष कर रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक कर्नाटक ने 4 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 78 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि श्रेयस गोपाल भी 22 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अगर J&K ने मयंक अग्रवाल को भी आउट कर लिया तो यहां से कर्नाटक के लिए ये मैच बचा पाना बहुत मुश्किल होगा।

0/Post a Comment/Comments