VIDEO: देखो भाई हो गया करिश्मा! बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी ने बाउंड्री पर मिलकर पकड़ा जबरदस्त कैच

 


Babar Azam And Shaheen Afridi Combine Catch Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स (PAK vs NED) के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आज़म (Babar Azam) और शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने मिलकर बाउंड्री के पास एक बेहद ही शानदार कैच पकड़ा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना नीदरलैंड की इनिंग के पांचवें ओवर में देखने को मिली। पाकिस्तान के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ मोहम्मद नवाज़ करने आए थे जिनकी दूसरी ही गेंद पर नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज़ माइकल लेविट ने एक दम सीधा हवाई शॉट खेला।

जैसे ही ये बॉल माइकल लेविट के बैट से टकराया एक समय सभी को लगा कि वो बाउंड्री के बाहर ही गिरेगा, लेकिन तभी बाबर आज़म ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और लॉन्ग ऑफ से अपने दाईं ओर भागते हुए गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से पहले ही लपक लिया। हालांकि यहां उन्हें ये भी पता था कि वो खुद को बाउंड्री रोप तक रोक नहीं पाएंगे, ऐसे में उन्होंने समझदारी दिखाते हुए गेंद को बाउंड्री के अंदर फेंक दिया।

खास बात ये है कि यहां शाहीन अफरीदी भी भागते हुए बाउंड्री के पास तक आ चुके थे और उन्होंने अपने साथी की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया। शाहीन ने तेजी से दौड़कर ये कैच पूरा किया और इस तरह माइकल लेविट को 15 गेंदों पर 24 रनों के निजी स्कोर पर अपना विकेट खोना पड़ा। आप नीचे इस कैच का वीडियो देख सकते हो।

ऐसी है दोनों टीमें

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद।

नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), ज़ैक लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन।

0/Post a Comment/Comments