VIDEO: केएल राहुल ने स्लिप में पकड़ा करिश्माई कैच, सदमे में खड़ा रहा बल्लेबाज

 


KL Rahul Amazing Catch in Slip durin Ranji Trophy Final: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक (Jammu and Kashmir vs Karnataka) के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी स्थिति काफी मज़बूत कर ली है। दूसरे दिन तीसरे सेशन तक पारस डोगरा की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 479 रन बना लिए हैं जबकि अभी भी उनके पास 4 विकेट शेष हैं।

कर्नाटक के गेंदबाज दूसरे दिन भी विकेटों के लिए संघर्ष करते दिखे लेकिन स्टार खिलाड़ी केएल राहुल अपनी फील्डिंग से मेला लूटने में जरूर सफल रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि केएल राहुल शिखर शेट्टी की गेंद पर कन्हैया वधावन को आउट करने के लिए स्लिप पर एक गजब का कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस समय बेशक जम्मू-कश्मीर की टीम 500 के आंकड़े के करीब है लेकिन वो कर्नाटक की बल्लेबाजी को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास भी केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो बड़ी-बड़ी पारियां खेलने में समर्थ हैं इसके अलावा उनके पास टेस्ट क्रिकेट मे तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर भी हैं ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक की टीम इस बड़े स्कोर को किस तरह से रिस्पोंड करती है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

जम्मू और कश्मीर (प्लेइंग इलेवन): कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (डब्ल्यू), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

कर्नाटक (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (डब्ल्यू), विद्याधर पाटिल, वैशाख विजयकुमार, शिखर शेट्टी, प्रसिध कृष्णा। 

0/Post a Comment/Comments