पाकिस्तान के क्रिकेटर इमाद वसीम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह काफी अलग है जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, इमाद की पहली पत्नी ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाकर पाकिस्तानी क्रिकेटर की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। कुछ ही दिनों पहले इमाद वसीम ने नायला राजा से अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी।
खास बात ये है कि अपनी पहली पत्नी सानिया अशफाक से तलाक की पुष्टि करते हुए अपने पोस्ट में, वसीम ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी भी गुमराह करने वाली रिपोर्ट से इनकार किया था और पब्लिक में ऐसी अटकलों पर किसी भी कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी। इसके अलावा, जब उनकी पहली शादी चल रही थी तब उन्होंने कथित तौर पर नायला के साथ अफेयर होने से इनकार किया था।
हालांकि, मज़े की बात ये है कि इमाद ने अब उसी महिला से शादी भी कर ली है। इमाद की दूसरी शादी की खबर बाहर आते ही सानिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चौंकाने वाले दावे करते हुए उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि इस कपल ने 2019 में शादी की थी और दिसंबर 2025 में उनका तलाक हो गया था लेकिन इमाद के इन्फ्लुएंसर नायला से अपनी दूसरी शादी की पुष्टि करने के बाद सानिया ने उन पर काफी हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं।

एक टिप्पणी भेजें